बाराबंकी में एक साथ गूंजी पांच बच्‍चों की किलकारी

बाराबंकी के जिला अस्पताल में आज एक महिला के पांच बच्चों के जन्म लेने की खबर हवा की तरह फ़ैल गयी

0

बाराबंकी के जिला अस्पताल में आज एक महिला के पांच बच्चों के जन्म लेने की खबर हवा की तरह फ़ैल गयी। यह पांचों बच्चे एक सीएचसी पर जन्म लेकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किये गए हैं। पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं। एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है शेष बच्चे स्वस्थ हैं। डॉक्टर के मुताबिक यह इन बच्चों ने समय से पूर्व ही जन्म लिया है इस लिए इनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

बाराबंकी जनपद के विकासखण्ड सूरतगंज इलाके के गांव कुतलूपुर के निवासी कुन्दन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने आज स्थानीय सीएचसी पर पांच बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के समय से पहले पैदा होने के कारन उनके आवश्यक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक चार बच्चे स्वस्थ हैं और एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है। सभी का जरुरी उपचार जिला अस्पताल पर किया जा रहा है।

मां-बाप बेहद खुश-

https://www.facebook.com/journalistcafenews/videos/259868812084194/

बच्चों के पिता कुन्दन गौतम ने बताया कि आज उनकी पत्नी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है। उनके घर में ऐसी पहली ख़ुशी आने से वह काफी खुश है। डाक्टरों ने सभी बच्चों को और उनकी पत्नी को स्वस्थ होना बताया है जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है।

जिला अस्पताल पर तैनात डाक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि यह बच्चे सूरतगंज सीएचसी पर हुए हैं और यह बच्चे समय से पहले पैदा हुए हैं। जल्दी पैदा होने से बच्चों के सभी अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे है। इस वजह से सबका जरुरी उपचार किया जा रहा है। इन बच्चों में एक की हालत ठीक नहीं है लेकिन चार बच्चे स्वस्थ हैं। यह बच्चों की नार्मल डिलीवरी है और 35 से 36 महीने के बीच इनका जन्म हुआ है।

यह भी पढ़ें: अनोखी सजा : बेवजह घर निकले लोग तो पुलिस ने कराई PT

यह भी पढ़ें: झारखंड में अनोखी पहल, ‘Meals on the Wheels’ से पहुंचाया जा रहा गर्म भोजन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More