तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को रौंदा, एक पुलिसकर्मी की मौत

banka road accident

एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस के एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रजौन थाना पुलिस गश्ती टीम सुबह करीब पांच बजे भागलपुर-हंसडीहा राजावर मोड़ के समीप गश्ती वाहन रोककर खड़ी थी। इसी दौरान भागलपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक रजौन की ओर आ रहा था जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस जवानों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ट्रक रोकने की बजाय पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इस घटना में एक पुलिस जवान के कुचल जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक होमगार्ड का जवान संजू यादव बताया जाता है जो बांका जिले के ही बौंसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

रजौन थाना के प्रभारी बुद्धदेव पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा घायल जवान को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, हिट एंड रन का मामला

यह भी पढ़ें: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)