नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें डेट, इस दिन निपटाएं जरूरी काम

bank holiday november 2020

त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है। नवंबर के महीने में दिवाली-छठ पूजा समेत कई त्योहारों के वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं। इस महीने अलग-अलग दिन पर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टी अलग-अलग राज्यों के मुताबिक अलग-अलग होंगी। हालांकि कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जिनमें देशभर के बैंक बंद रहेंगे। शहरों के स्थानीय पर्व के चलते भी कई बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुडे़ किसी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि कौन से दिन बैंक खुला रहेगा और कौन से दिन बंद।

आइए जानते हैं कौन-कौन से दिन बैंक रहेंगे बंद-

1 नवंबर – रविवार (सभी जगह, साप्ताहिक अवकाश)

8 नवंबर – रविवार (सभी जगह, साप्ताहिक अवकाश)

14 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), काली पूजा

15 नवंबर – रविवार (सभी जगह, साप्ताहिक अवकाश)

16 नवंबर – दिवाली, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, न्यू ईयर डे

20 नवंबर – छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना और रांची)

21 नवंबर – छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना)

22 नवंबर – रविवार (सभी जगह, साप्ताहिक अवकाश)

28 नवंबर – चौथा शनिवार (सभी जगह, सप्ताहिक अवकाश)

29 नवंबर – रविवार (सभी जगह, साप्ताहिक अवकाश)

30 नवंबर – गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा

उपरोक्त सूची के हिसाब से 14 नवंबर के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं 16 नवंबर के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गैंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

जबकि 30 नवंबर के दिन आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, थम नहीं रहे सब्जियों के दाम

यह भी पढ़ें: बंद होने वाला है यह बैंक, निकाल लें अपना पैसा वरना होगी परेशानी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)