मजदूरों से भरी नाव यमुना में पलटी, एक की मौत, कई लापता

नाव में 13 लोग थे सवार

0

हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे लोगों से भरी नाव गुरुवार को बागपत में यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। नाव में 13 लोगों के सवार होने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार गोताखोरों द्वारा डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। अभी तक दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव ने बताया कि शाम करीब पांच बजे हुए इस हादसे में एक युवती की मौत की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि नाव में 13 लोगों के सवार होने की सूचना है, जिनमें से तीन महिलाओं को ग्रामीणों और गोताखोरों ने बाहर निकाला। हालांकि, एक महिला की मौत हो चुकी थी।

सीएम योगी ने दिए खास निर्देश-

इस बीच बागपत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटने, हर संभव प्रयास करने और गोताखोरों को बुलाकर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिये।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आसपास के जनपदों से भी राहतकर्मियों को पहुंचने को कहा गया है।

उधर पुलिस अधीक्षक के अनुसार नाव में सवार सभी लोग मजदूर हैं और रोजाना नाव के जरिये बागपत से हरियाणा मजदूरी करने जाते थे। आज भी वह हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे थे तभी नाव अचानक यमुना नदी में पलट गई।

एसपी के अनुसार पुलिस प्रशासन व गोताखोर डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। गोताखोरों ने नाव ढूंढ ली है, लेकिन डूबे हुए लोगों का पता अभी नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगो की तलाश करने परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: चंदौली : गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लोग लापता

यह भी पढ़ें: शामली : डीजे बजाने को लेकर संघर्ष, सात जख्मी, इलाके में तनाव

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More