बब्बर खालसा का आतंकवादी जसवंत उप्र में गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में आंतक निरोधक दस्ता (एटीएस) ने चौबीस घंटे के अंदर बब्बर खालसा के एक दुर्दात आतंकवादी जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार को भी यूपी एटीएस ने लखनऊ के ऐशबाग से बब्बर खालसा के बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया था।

एटीएस के आईजी असीम अरुण ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। बलवंत सिंह की गिरफ्तारी के चौबीस घंटे के अंदर ही यूपी एटीएस ने गुरुवार को जसवंत सिंह उर्फ काला को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया।

read more :  खाद्यान्न उत्पादन 27.56 करोड़ टन रहने का अनुमान

फार्म हाउस पर छापा मारकर किया गिरफ्तार

आईजी असीम अरुण ने बताया कि जसवंत सिंह उर्फ काला पंजाब के मुख्तसर का रहने वाला है। उसे उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र स्थित भल्ला फार्म हाउस पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी पर एडिशनल एसपी राजेश साहनी के नेतृत्व में एटीएस टीम ने जसवंत सिंह उर्फ काला की गिरफ्तारी की।

काला के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं

काला के खिलाफ पंजाब सहित अन्य राज्यों कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 में थाना हनुमानगढ़ राजस्थान से हत्या, वर्ष 2016 में थाना बाजाखाना जिला फरीदकोट पंजाब में हत्या, वर्ष 2017 में थाना मुकंदपुर नवांशहर पंजाब से समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम का मामला प्रमुख है।

देशद्रोह के मामले मे जा चुका हैं जेल

पूछताछ में जसवंत सिंह ने बताया कि 2005 में यह पंजाब के मुख्तसर से आर्म्स एक्ट के तहत और अन्य आरोप में जेल जा चुका है। 2008 में यह दिल्ली के मोदी कलोनी से आर्म्स एक्ट एवं देशद्रोह मामले में जेल जा चुका है।

आईजी एटीएस ने जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार करने वाली टीम के निरीक्षक अविनाश चंद्र मिश्र, एसआई हिमांशु निगम, एसआई अरविंद सिंह और आरक्षी अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह एवं बालेंद्र सिंह सहित कमांडो दस्ते को पुरस्त करने की घोषणा की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More