‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, पवन सिंह की आवाज के दीवाने हुए फैंस

barish ban jana bhojpuri version

मशहूर बॉलीवुड सिंगर पायल देव का गाना ‘बारिश बन जाना’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यह गाना फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। गाने को पायल देव के साथ मिलकर पवन सिंह ने रीक्रिएट किया है।

वीवाईआरएल ओरिजनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

यहां देखें Video-

पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी ही नहीं, यूट्यूब पर भी सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर हैं। वे इस गाने में पायल देव के साथ भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पवन सिंह इससे पहले भी पायल देव के साथ एक होली गाना बना चुके हैं, जिसमें लोगों ने दोनों के कोलैबोरेशन को खूब पसंद किया था।

इससे पहले पवन सिंह पायल के साथ ‘कमरिया हिला रही है’ कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: नाइटी में काजल राघवानी को देख बेचैन हुए पवन सिंह, रोमांटिक भोजपुरी गाना हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की अदाओं पर दीवाने हुए खेसारी लाल, देखें वीडियो…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)