उत्तर प्रदेश का ‘आयुष कवच’ ऐप दूसरे राज्यों में भी हो रहा है लोकप्रिय

बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोग भी इसे जमकर डाउनलोड कर रहे

0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग के आयुष कवच Ayush Kavach ऐप की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे राज्यों में भी काफी बढ़ी है। निरोगी रहने के लिए यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोग भी इसे जमकर डाउनलोड कर रहे हैं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की बात है

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस Ayush Kavach ऐप को लांच किया था। इस ऐप में देशी नुस्खों से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, योगासन, आयुष विभाग के विषेषज्ञ चिकित्सक के पैनल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर मशवरे पाने की सुविधा दी गई है।

2़5 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं

इस Ayush Kavach का आइडिया देने वाले राज्य आयुष मिशन के निदेशक एवं विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव ने बताया कि 5 दिनों में अब तक 2़5 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। गूगल प्ले के ट्रेंड्स में यह देश का तीसरा नंबर का ऐप बना हुआ है। इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आयुष कवच शब्द भी गूगल पर काफी सर्च किया जा रहा है।

इसमें घरेलू नुस्खों की सीरीज है

उन्होंने बताया कि बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में भी 50 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस Ayush Kavach को डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप की सबसे खास बात जो इसे औरों से अलग करती है वह है इसके घरेलू नुस्खों की सीरीज। इस सीरीज में यूपी के अलग-अलग हिस्सों पूवार्ंचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल व मध्य यूपी के लिहाज से घर में ही मौजूद मसालों और प्राकृतिक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नुस्खे दिए गए हैं। इसके साथ ही आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सवाल भी पूछ सकते हैं। जिसका जवाब आयुष विभाग के एक्सपर्ट चिकित्सकों का पैनल देता है। अब तक 1000 के करीब सवालों के जवाब इस ऐप के माध्यम से दिए जा चुके हैं। लाइव योग सेशन भी काफी महत्वपूर्ण है जहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे योगासन सिखाये जाते हैं। वहीं वीडियो गैलरी में भी बहुत से योगासन करने के तरीके बताए गए हैं।

अपडेट में जुड़ेंगे यूनानी व होम्योपैथी नुस्खे

राजकमल यादव ने बताया कि हम ऐप को जरूरतों के हिसाब से अपडेट भी कर रहे हैं। जल्द ही इसका आईओएस वर्जन भी आएगा। साथ ही Ayush Kavach में यूनानी व होम्योपैथी सुझाव, उपचार व नुस्खों के बारे में भी अपडेट जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बच्चे को जन्म देने के 3 दिन बाद ही महिला सिपाही की कोरोना से मौत

यह भी पढ़ें: महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More