12 लाख दीयों से जगमग होगी भगवान राम की नगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड…

deepotsav 2021

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाएगी। इस दौरान 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। इन 12 लाख दीये में नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगा।

वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। ये सभी दीये शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे। 12 लाख दीये के साथ ही योगी सरकार अयोध्या में दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू आरती भी करेंगे।

बता दें कि पिछले साल योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए थे। इस बार अपने की ‘दीपोत्सव’ के रिकॉर्ड को योगी आदित्यनाथ की सरकार तोड़ेगी।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार से रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इसके अलावा थ्री डी होलोग्राफिक और लेजर शो और आतिशबाजी भी की जाएगी। रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: दीपोत्सव की लाजवाब तस्वीर खींच फिर सोशल मीडिया पर छाए आशीष रमेश

यह भी पढ़ें: अयोध्या : सीएम योगी ने किया भगवान राम का भव्य राज्याभिषेक, माला पहनाकर किया स्वागत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)