उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। अयोध्या में एक सिपाही ने कैंसर पीड़ित महिला को अपना खून देकर उसे नई जिंदगी का तोहफा दिया है।
यूपी पुलिस के सिपाही की दरियादिली से पुलिस अधिकारियों का भी सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।
इसी के चलते पुलिस के आलाधिकारी सिपाही की मानवता के लिए उसे सम्मानित करने की बात कर रहे हैं।
सोहावल तहसील के लखोरी गांव की रहने वाली अनीता रावत को इलाज के दौरान तत्काल ब्लड की जरूरत पड़ी।
मदद के लिए आगे आये UP POLICE का जवान-
https://twitter.com/ayodhya_police/status/1197039843072561152?s=20
तभी थाना कैंट में तैनात अयोध्या पुलिस के कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने अपना खून दिया।
यूपी पुलिस के इस सिपाही का मानना है कि पुलिस ड्यूटी के साथ हम सबको मानवता के अपने कर्तव्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
सिपाही ने अपने पुलिस साथियों से भी अपील की है कि वो समाज के लिए भी कुछ ऐसा करें जिससे पुलिस विभाग की मानवतावादी छवि बन सके।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Verdict वाले दिन UP में नहीं हुई कोई वारदात, अफसर हैरान
यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था में महाराष्ट्र नंबर 1 पर, यूपी सबसे पीछे
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)