अयोध्या : सीएम योगी ने किया भगवान राम का भव्य राज्याभिषेक, माला पहनाकर किया स्वागत

0

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से अयोध्या में शानदार तरीके से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी शामिल हुए हैं। छोटी दिवाली के मौके पर आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे।

छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में आज दीपोत्सव का आयोजन होना है। आज शाम सरयू घाट आज 9 लाख दीयों से जगमगाएगा। सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर आज दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत-

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दिवाली समारोह में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकालों को माला पहनाई। अयोध्या में 5वें दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है।

आज सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दिखाया गया। इस दौरान अयोध्या में भव्य शोभा यात्रा निकली गई। रामायण कार्निवल थीम पर 11 रथों वाली झांकी निकाली गई।

रोशनी से जगमगाएगा सरयू घाट-

भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। उन्हें हेलीपैड से रामकथा पार्क तक रथ से लाया गया। इस दौरान भगवान राम का राज्याभिषेक सीएम योगी ने किया।

आज शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूरा सरयू घाट रोशनी से जगमगाएगा। राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जलेंगे। इस दीयों को घाट पर बिछाने का काम पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: दीपोत्सव की लाजवाब तस्वीर खींच फिर सोशल मीडिया पर छाए आशीष रमेश

यह भी पढ़ें: मोदी के जन्मदिन पर जश्न में डूबी काशी, दीपोत्सव से लेकर पर्यावरण संरक्षण की झलक

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More