दिल्ली के फाईव स्टार होटल के बाहर पिंक पैंट में तमंचे पर ड्रामा करने वाले आशीष( Ashish) पांडे ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में उसने कई खुलासे किये हैं। पुलिस से पूछताछ में आशीष पांडे से क्या सवाल पूछे गए और उसके जवाब क्या था। आइए जाने…
सवाल: आप वॉशरूम में क्यों घुसे थे?
जवाब: मैं वॉशरूम में नहीं घुसा था बल्कि दूसरा पक्ष घुसा था।
सवाल: आप की लड़ाई किस बात पर हुई थी?
जवाब: वो लेडीज वॉशरूम मैं घुस गया था मैंने उसको बाहर आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आया। इससे बात आगे बढ़ गई।
सवाल: आप ने पिस्टल क्यों तानी?
जवाब: मैंने पिस्टल नहीं तानी बल्कि मैंने सुरक्षा हेतु इसे निकाला था।
सवाल: क्या आपके पास लाइसेंसी पिस्टल है?
जवाब: जी, मेरे पास जो पिस्टल है वह इजराइल मेड है।
सवाल: घटना के बाद भागते क्यों फिर रहे थे?
जवाब: मैं भाग नहीं रहा था बल्कि कानूनी सलाह ले रहा था।
सवाल: आप कहां-कहां इस दौरान गए?
जवाब: मैं लखनऊ में अपने दोस्तों के यहां रुका। ईस्टर्न यूपी में रुका. वेस्टर्न यूपी में रुका और फिर दिल्ली आ गया और सरेंडर कर दिया।
सवाल: आपके साथ वो लड़कियां कौन थी?
जवाब: उनमें से एक मेरी और साहिल की दोस्त है। बाकी दो लड़कियां हमारी दोस्त के साथ आई थी।
सवाल: क्या आपके ऊपर कोई केस है?
जवाब: नहीं. मेरे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। मैं बिजनेसमैन हूं और प्रॉपर टैक्स भरता हूं।
सवाल: होटल हयात आप क्यों गए थे?
जवाब: हमने अपनी कॉमन फ्रेंड के लिए पार्टी रखी थी।
सवाल: ये लड़कियां कहां पर हैं और इस केस की वीडियो किसने शूट की और किसने लीक किया?
जवाब: वह दुबई जा चुकी हैं। इनमें से एक लड़की ने शूट किया पर किसने लीक किया मुझे नहीं पता। मुझे इस घटना के लिए मलाल है। मैं शर्मिंदा हूं। शायद परिस्थिति को अच्छी तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। साभार
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)