जेल से आने के बाद आर्यन खान ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, लगाई ये फोटो; फैंस रह गए हैरान…

0

क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत पर वापस अपने घर लौटे हैं। 28 दिन जेल में ​बिताने के बाद आर्यन खान जब घर लौटे तो बॉलीवुड के सेलेब्स और फैंस ने खूब खुशी मनाई है।

आर्यन खान ने घर पहुंचते ही सोशल मीडिया पर काफी बदलाव किए हैं। जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान है। जेल से रिहा होने के बाद आर्यन खान ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो बदल दी है।

_aryan-khan_

दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर डीपी में फोटो हटा कर सफेद रंग का फोटो लगा दिया है। जो काफी अलग लग रहा है। जाहिर होता है आर्यन खान काफी दुखी हैं और कुछ समय चाहते हैं फैंस से वापस जुड़ने के लिए।

बता दें कि आर्यन खान को NCB ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने आर्यन पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद आर्यन खान को कई शर्तों के साथ बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत देने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: अभी आजाद नहीं हुए आर्यन खान, दोबारा जाना पड़ सकता है जेल !

यह भी पढ़ें: घर लौट सकेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, कोर्ट ने मंजूर की जमानत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More