कंडोम के अलावा इन तरीको से भी रूक सकती है अनचाही प्रेग्नेंसी, जानें आसान उपाय …

0

किसी भी कपल के लिए बच्चे को जन्म देना सबसे सुखद पलों में से एक पल होता है, लेकिन एक बच्चे को जन्म देना जिम्मेदारी का काम होता है। ताकि आप आने वाले बच्चे के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें, उस आधुनिक लाइफस्टाइल, अच्छा माहौल और अच्छी परवरिश दें सकें। यदि ऐसा करने के लिए कपल सक्षम न हो तो वे बच्चे को जन्म देने के लिए खुद को समय देते है, ऐसे में अनचाही प्रेग्रेंसी को रोकने के लिए अक्सर कपल कंडोम का इस्तेमाल करते है, वही कुछ महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती है। जिससे उन्हें काफी नुकसान की भी सामना करना पडता है। ऐसे में आइए जानते है और कौन से है वे तरीके जिससे अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है। जानिए कौन से है ये उपाय ….

अनचाही प्रेग्रेंसी को रोकने के तरीके

1) कंडोम

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने का ये सबसे आसान तरीका है। पहले सिर्फ मेल कंडोम बाजार में मिलते थे, जबकि अब फीमेल कंडोम भी मिलते हैं। जिसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। मेल कंडोम की तरह फीमेल कंडोम भी सेफ सेक्स में मददगार है। ये न सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी बल्कि कई तरह के यौन संक्रमण से भी बचाता हैं।

2) गर्भनिरोधक इंजेक्शन

इंजेक्शन में हार्मोन प्रोजेस्टोजन का सिंथेटिक वेरियंट होता है। इस इंजेक्शन को लेने के बाद अगले 12 हफ्तों में हार्मोन धीरे-धीरे ब्लड फ्लो में छोड़ दिए जाते हैं। जिससे अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है। यह इंजेक्शन तीन महीने तक रहता है। सेफ सेक्स के लिए ये बेहतरीन तरीका है।

also read : Kulhad Pizza Couple : जानें कैसे लीक हो जाते है पर्सनल वीडियोस, ऐसे करें बचाव ..

3) पीरियड ट्रेकर एप

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक पीरियड ट्रैकर एप को डाउनलोड करें और अपने पीरियड को ट्रेक करें। इससे आपको अपने सेफ और अनसेफ डे का पता लगा जाएगा और फिर आप अपने अनसेफ डे पर सेक्स करने से बच सकती हैं। ये अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने का सबसे आसान तरीका है।

4) अंतर्गर्भाशयी डिवाइस

इसे आम भाषा में लोग कॉपर टी के नाम से जानते हैं। दरअसल, ये टी आकार की होती है और इसे गर्भाशय में डॉक्टर द्वारा डाला जाता है। ये डिवाइस आपके भ्रूण में कॉपर छोड़ती है, जिसकी वजह से स्पर्म के लिए एग को फर्टिलाइज करना मुश्किल हो जाता है। ये तरीका पूरी तरह से सुरक्षित होता है ।

5) वजाइनल रिंग

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए एक रिंग जैसा कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल भी किया जाता है। ये फ्लेक्सिबल प्लास्टिक से बना होता है और इसे तीन हफ्तों तक वजाइना में रखा जाता है। हालांकि पीरियड्स शुरू होते ही निकाल दिया जाता है। पीरियड्स के खत्म होने के बाद इस रिंग को फिर से वजाइना में फिट किया जा सकता है। ये तरीका एक साल तक अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी से प्रोटेक्शन दे सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More