लॉकडाउन में ‘अपन गांव दिखा द’ ने मचाया धमाल, खूब हो रहा वायरल

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विनय आनंद और अभिनेत्री रानी चटर्जी का गाना ‘अपन गांव दिखा द’ (Apan Goan Dikhadaa) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब चैनल ‘फ्लाइंग हॉर्स’ पर रिलीज इस गाने को खुद विनय आनंद और रानी चटर्जी की सुरीली आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। गीत को गोविंद ओझा ने लिखा है।

श्रोताओं को खूब भा रहा Apan Goan Dikhadaa-

यह गाना श्रोताओं को खूब भा रहा है। इस गीत को लेकर विजय ने दावा करते हुए कहा, ‘यह गीत खासकर उन सभी लोगों का भी मनोरंजन करने वाली है, जो कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में हैं। यह गाना लोगों के घरों में रहने के लिए काफी मददगार साबित होगी। इसके साथ ही हम सभी के स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।’

कोरोना के खिलाफ जागरूकता-

विनय आनंद कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे कभी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस को अवेयर करते नजर आए, तो कभी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कर लोगों को प्रोत्साहित करते दिखे। उनका मानना है कि यह जंग हम सभी को मिलकर जीतना है।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत नेपाली एक्ट्रेस संग निरहुआ का रोमांस, ताबड़तोड़ वायरल हुआ भोजपुरी गाना

यह भी पढ़ें: लड़की के ख्यालों में डूबे पवन सिंह, करोड़ों लोगों ने देखा धमाकेदार भोजपुरी गाना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)