CAA विरोध : PM आवास की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारी रोके गए

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने रोक दिया।

विरोध-प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाया गया।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सीएए के खिलाफ उग्र प्रदर्शन और बवाल किया था। इस लिहाज से पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

जामा मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए लोग-

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर ढेर सारे लोग जमा हुए।

कांग्रेस नेता अलका लांबा और दिल्ली के पूर्व विधायक शोएब इकबाल भी इन प्रदर्शनों में शामिल हुए। अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘बेरोजगारी देश के सामने असल मुद्दा है। लेकिन आप (प्रधानमंत्री) एनआरसी के लिए लोगों को उसी तरह कतार में लगाना चाहते हैं जैसा नोटबंदी के दौरान किया था।’

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता बोले- पेट्रोल-डीजल तैयार रखो, आदेश मिलते ही सब फूंक देना

यह भी पढ़ें: UP : योगी सरकार का बड़ा फैसला, CAA विरोधी हिंसा की जांच करेगी SIT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)