सीएए के विरोध में ‘भारत बंद’, पुराने लखनऊ में दिखा असर

0

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आज भारत बंद का आह्नान किया है। इसके मद्देनजर राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

इस भारत बंद के आह्नान का मुख्य एजेंडा सीएए, एनआरसी और ईवीएम का विरोध है। विरोध के अलावा क्रांति मोर्चा ने यह मांग भी उठाई है कि एनआरसी, डीएनए के आधार पर लागू होना चाहिए।

लखनऊ में भी दिखा असर-

सीएए के विरोध में भारत बंद का पुराने लखनऊ में भी असर दिखा। यहां अधिकांश दुकानें बंद है। मोहनलालगंज में CAA व NRC के विरोध की आग भड़की है।

मोहनलालगंज में सैकड़ों की संख्या में लोग CAA के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। सड़कों पर नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा।

मोहनलालगंज स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। इस दौरान कई प्रर्दशनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सीएए विरोधियों व समर्थकों के बीच झड़प में 2 लोगों की मौत-कई घायल

यह भी पढ़ें: CAA समर्थन में RSS के इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समुदाय को दिलाई ये शपथ

यह भी पढ़ें: पुरखों की कब्र पर जाकर कांग्रेसी नेता ने मांगे भारतीय होने के सबूत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More