अनिल कपूर की सही उम्र का अंदाज लगाना मुश्किल, चाहे तो ट्राई करके देख लें

anil kapoor

 

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर के लुक्स, एटीट्यूड, अंदाज और फिटनेस के चले यंग जनरेशन के एक्टरों को भी मात दे देते है। उनको देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।

अनिल अपनी फिजिक पर बहुत ध्यान देते हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की फोटोज और वीडियोज शेयर किया करते है। उनकी वर्कआउट स्टैमिना को देखकर हर कोई शॉक्ड रह जाता है।

वैसे तो अनिल कपूर 63 साल है लेकिन वह इतने फिट और यंग दिखते है जैसे 36 की उम्र का बॉलीवुड हीरो। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है। फैंस उनकी फोटोज-वीडियो को लाइक करते है और उनसे मोटिवेशन भी लेते हैं।

ऐसा है अनिल का फिल्मी करियर-

Sonam Kapoor

अनिल कपूर ने ‘हमारे तुम्हारे’ (1979) से एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की। ‘हम पांच’ (1980) और ‘शक्ति’ (1982) में रोल मिला।

लेकिन अनिल को असली मुकाम 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ से मिला। अनिल कपूर की यह पहली फिल्म थी जिसमें उन्हें लीड रोल मिला था। इसके बाद फिल्म ‘मशाल’ और ‘मेरी जंग’ जैसी फिल्मों से उन्होंने एक परिपक्व अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया।

इसके अलावा अनिल कपूर ने ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेज़ाब’, ‘राम लखन’ जैसी फ़िल्में की जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: 8 घंटे लाइन में खड़ी रहीं जैकी श्रॉफ की हीरोइन, किसी ने नहीं पहचाना

यह भी पढ़ें: Viral Video: जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को मारे 17 थप्पड़

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)