आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ फिर से फूंका बिगुल

0

मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए एक बार फिर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लखनऊ में विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हजरत बेगम हमल पार्क की तरफ भेज दिया।

16 सूत्रीय मांगो को लेकर कर रहीं प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांग को लेकर आक्रोशित दिखाई दिए। महिला प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भी सौंपा। बता दें कि इससे पहले भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी सोलह सूत्रीय मांगों को रखा था। लेकिन मांगों के मानने के बजाय पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां बांजी थी जिसमें कई महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई थीं, बावजूद इसके महिलाओं ने कई दिनों तक विधानसभा के सामने धरना दिया था।

Also Read : आईएएस वीक 2017 का आगाज, सीएम योगी ने किया संबोधित

पहले भी दे चुकी हैं घरना, पुलिस ने चलाई थी लाठी

महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज में पुलिस कर्मियों में कोई बी महिला कांस्टेबल नहीं थी और पुलिसकर्मी खुद महिलाओं पर लाठी चला रहे थे महिलाओं को घसीट रहे थे। कई महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो घई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More