टीम इंडिया की इस फैन को देख खुश हुए आनंद महिंद्रा, किया ये बड़ा ऐलान

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रोहित शर्मा बने। इसी मैच के दौरान टीम इंडिया को अपनी ‘फैन ऑफ द मैच’ भी मिल गईं। इस फैन की उम्र 87 साल है। वह व्हीलचेयर पर चलकर स्टेडियम पहुंची थीं।

टीम इंडिया के इस फैन के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। पूरे मैच के दौरान टीवी पर कैमरे की नजर कई बार इस फैन पर गई। इस फैन का नाम चारुलता पटेल है। वह क्रिकेट टीम की लंबे समय से प्रशंसक हैं और अक्सर टीम इंडिया के मैच देखने के लिए उत्सुक रहती हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का हौसला अफजाई करने पहुंची चारुलता पटेल से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मुलाकात की। मैच खत्म होने के बाद विराट और रोहित ने उनका अशीर्वाद लिया। विराट ने मुलाकात के बाद एक ट्वीट भी किया।

अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उनकी सभी टिकटों का खर्चा उठाने का वादा किया है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर यह ऐलान किया कि अब आगामी सभी मैचों में उनकी टिकट का खर्चा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: सातवीं बार विश्वकप सेमीफाइनल में हुई टीम इंडिया की एंट्री!

यह भी पढ़ें: CWC 19 : वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित शर्मा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)