जन्मदिन नही मनाएंगे बिग बी

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह इस साल दिवाली और अपना 75वां जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। उनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है।

 also read : नासा इंसानों को फिर से चांद पर भेजेगा : पेंस

कृष्णराज राय का मार्च में निधन हुआ था

उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई, हालांकि उनकी बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का मार्च में निधन हुआ था। वह काफी दिनों से बीमार थे।

रांची T20 : इंद्रदेव भी नही रोक सके टीम इंडिया की राह, सीरीज में 1-0 से आगे भारत

इस वर्ष दिवाली का जश्न नहीं

अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट किया, “भारत ने 20-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पिंक पैंथर्स की असरदार जीत रही और ट्विटर पर 3 करोड़ प्रशंसक। सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए, इस वर्ष दिवाली का जश्न नहीं।’पीकू’ स्टार ने ब्लॉग पर अधिक जानकारी साझा की।उन्होंने कहा, “नहीं, 75वें जन्मदिन पर किसी तरह का जश्न नहीं, इस बार शहर में न होने की संभावना।

ट्वीटर पर फालोवर 3 करोड़ हो गये है…

अमिताभ बच्चन ने यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उनके ट्वीटर पर फालोवर 3 करोड़ हो गये है साथ ही भारत ने आस्ट्रेलिया को पहले टी 20 मैच में हरा दिया है इस बात के साथ खुशी जाहिर करते हुए क्रिकेट प्रेमियो को बधाई दी, साथ ही उन्होने हैरानी भरा संदेश दिया कि इस साल वह दिवाली का जश्र नही मनाएगे ।

ऐश्वर्य राय के पिता का निधन हो जाने की वजह से वह इस वर्ष दीवाली नही मनाएंगे

इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि ऐश्वर्य राय के पिता का निधन हो जाने की वजह से वह इस वर्ष दीवाली नही मनाएंगे ऐश्वर्य के पिता कृष्णराज राय का मार्च में निधन हो गया था वह काफी दिनो से बिमार थे उस समय भी अमिताभ बच्चन ने जानकारी ट्वीट करके दी थी ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)