BIG NEWS : छठी मईया मोदी जी को सजा देंगी : राबड़ी

0

वैसे तो छठ पूजा की धूम यूपी समेत देश के कई राज्यों में देखने को मिलती हैं, लेकिन इन दिनों बिहार के इस घर में छठ पूजा की अलग ही रौनक हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर की। जहां छठ के पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती हैं।

also read : BIG NEWS : गुजरात में कांग्रेस को आ सकती हैं ये मुश्किलें

सबको खरना का प्रसाद खिलाया

इस मौके पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी छठ का व्रत रखा है। जानकारी के मुताबिक राबड़ी देवी तबीयत ठीक न होने की वजह से छठ नहीं मना रहीं थी। लेकिन बेटी मीसा के कहने पर वो मान गई। उनकी एक साथ में खाना बनाते की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बुधवार की देर शाम खरना किया। सबको खरना का प्रसाद खिलाया।

छठी मईया मोदी जी को भोग (सजा) देंगी

इसके बाद एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भड़क गईं। उन्होंने कहा छठी मईया मोदी जी को भोग (सजा) देंगी। मोदी जी ने मेरी छठ पूजा को लेकर अनाप-शनाप कमेंट किया है। यह गलत बात है। इसी से पता चलता है कि इनलोगों को पूजा-पाठ से कोई मतलब नहीं है।

ALSO READ : BIG NEWS : हार्दिक की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैरजमानती वारंट

सबको छठ की शुभकामना दी

वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कहना है कि पूरी फैमिली जुटी हुई है। धूमधाम से छठ पूजा हो रही है। सांसद डॉ. मीसा भारती लोगों को प्रसाद बांटने में मदद कर रही थीं। उन्होंने सबको छठ की शुभकामना दी।

ALSO READ : BIG NEWS : आज ताजमहल का दीदार करेंगे CM योगी

पूरा परिवार धूमधाम से छठ पूजा कर रहा है

राबड़ी देवी की पूजा के बाद उनकी बेटी, दामाद, बेटा तेजप्रताप यादव ने उनको प्रणाम किया। आशीर्वाद लिया। इसके बाद लालू-राबड़ी राबड़ी देवी ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए पिछली बार छठ नहीं किया। बेटी की जिद्द पर इस मानना पड़ा। घर में सब कोई जुटा हुआ है। बहुत अच्छा लग रहा है। पूरा परिवार धूमधाम से छठ पूजा कर रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More