किसान आंदोलन: खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, हिंसा भड़काने की साजिश कर सकता है ISI

किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट जारी

0

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन को आज सात महीने पूरे हो गए हैं। जिसे देखते हुए आज किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बीच खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ ही अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट किया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई से जुड़े लोग किसान आंदोलन को निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को अलर्ट किया है इसकी वजह है कि पाकिस्तान स्थित इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) किसान आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा है।

ये भी पढ़ें- बैंक में मास्क न लगाने पर गार्ड ने मारी गोली

दिल्ली पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

आज 26 जून को किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को इससे संबंधित एक पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कुछ मेट्रो स्टेशन भी शनिवार को कुछ घंटों के लिए बंद रखा गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समर्पित और पर्याप्त सुरक्षा की मेट्रो स्टेशनों के बाहर तैनात की जाएगी।

एहतियात के तौर पर और कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शनिवार को तीन मेट्रो स्टेशनों- विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की सलाह पर यह कदम उठाया गया है, जिसने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं।

कई किसान समूहों के शामिल होने की उम्मीद

आज दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ कई किसान समूहों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान संघों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया।भोपाल में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, तोमर ने शुक्रवार को कहा- ”मैं सभी किसान संघों से अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करता हूं. सरकार ने उनके साथ 11 दौर की बातचीत की थी। कृषि सुधार विधेयक किसानों के जीवन में बेहतरी लाएंगे।”

ये भी पढ़ें- बंगाल में खेला होबे के नारे के बाद, यूपी में किसने दिया ‘खेला होई’ का नारा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More