भोजपुरी एक्ट्रेस माइक थामते ही…जमकर बरसी तालियां, सीटियां

0

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी सिंगिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं। वह स्टेज शो भी करती रहती हैं।  जैसे ही  अक्षरा ने हाथ में माइक थामा दर्शकों की सीटियों और तालियों से गूंज उठा।

दरअसल अक्षरा सिंह बिहार में कार्यक्रम करने पहुंची थी। इस दौरान जैसे ही उन्होंने माइक थामकर गाने के लिए मंच पर पहुंची वैसे दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों से गूंज उठा।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी सिंगिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं। वह स्टेज शो भी करती रहती हैं।

बुधवार को बिहार के आरा में उनका शो था। शो के बीच जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने बगैर किसी देरी के अपने फैन्स के साथ एक सेल्फी खींची और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया।

फोटो में अक्षरा स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। वह अपने फैन्स से कह रही हैं, ‘कितने क्यूट हो आप लोग।’

अक्षरा सिंह ने फोटो कै कैप्शन में लिखा, ‘कितने क्यूट हो आप लोग। अनजाने में कुछ भूल-चूक हुई हो तो माफ कीजिएगा। थैंक यू, लव यू.’ हमेशा की तरह इस फोटो में भी अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ग्लिटरी टॉप पहना हुआ है जो उन पर काफी जंच रहा है।

इससे पहले अक्षरा ने बिहार के गया में स्टेज शो किया था। वहां भी उनके शो में काफी ज्यादा भीड़ थी। काफी दूर-दराज से उनके फैन्स शो देखने आए थे। अक्षरा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More