मध्यप्रदेश : अखिलेश यादव ने किया कांग्रेस को समर्थन का ऐलान

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh) यादव ने बुधवार को कांग्रेस को समर्थन दिए जाने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने ट्टीट करके ऐलान किया है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करेगी।

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही कांग्रेस को समर्थन दिए जाने का ऐलान किया था। अब अखिलेश यादव का नाम भी शुमार हो गया है।

मायावती ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। मायावती ने भाजपा पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि जनता भाजपा से परेशान थी।

Also Read :  राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन देंगी मायावती

यही वजह रही कि जनता ने दिल पर पत्थर रख कर कांग्रेस को वोट दिया। भाजपा की गलत नीतियों का नतीजा है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला है। बीएसपी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जनता ने न चाहते हुए भी कांग्रेस को चुनना पड़ा।

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि मध्यप्रदेश में अजीत जोगी के बयान के कारण ही भाजपा का वोट कांग्रेस के खाते में चला गया। इसलिए कांग्रेस को समर्थन की जरुरत नही पड़ी। इसका लाभ कांग्रेस को मिला और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More