कोरोना के बाद अब इस खतरनाक वायरस का कहर, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

कोरोना वायरस के बाद अब एक और बीमारी का कहर टूट पड़ा है।  खतरनाक जीका वायरस का प्रकोप अब देश में सबसे ज्यादा कानपुर में ही दिख रहा है।

0

कोरोना वायरस के बाद अब एक और बीमारी का कहर टूट पड़ा है।  खतरनाक जीका वायरस का प्रकोप अब देश में सबसे ज्यादा कानपुर में ही दिख रहा है।  जीका वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जीका वायरस संक्रमण में मृत्यु दर कोरोना वायरस से ज्यादा है।  यूपी के कानपुर में मच्छरों के जरिए फैलने वाले दुर्लभ जीका वायरस से संक्रमित लोगों का मिलना जारी है।  पिछले 24 घंटे में 13 नए मामले सामने आने से खलबली मची हुई है।  कानपुर में जीका वायरस संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है।  वहीं कन्नौज में भी जीका वायरस का पहला मामला सामने आ चुका है।

जीका वायरस का प्रकोप:

बता दें भारत में सबसे पहले 2017 में गुजरात में 3 और 2018 में 1 मामला सामने आया था।  साल 2017 में ही तमिलनाडु में 1 मामला सामने आया था।  मध्य प्रदेश में साल 2018 में 130 लोग संक्रमित पाए गए।  इसी साल 2018 में ही राजस्थान में जीका वायरस के 159 मामले सामने आए।  2021 में केरल में जीका वायरस के 64 मामले सामने आए थे।  अब कानपुर और कन्नौज के मिलाकर यूपी में 80 मामले हो चुके हैं।

लक्षण:

जीका वायरस एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छर से फैलती है।  इसकी पहचान साल 1947 में  युगांडा के जीका जंगल में पहली बार हुई।  जीका जंगल के नाम पर ही वायरस का नाम रखा गया।  जीका वायरस मच्छर के जरिए फैलता है।  जीका वायरस के लक्षण बुखार आना, शरीर पर निशान पड़ना और जोड़ों में दर्द है।  यह डेंगू से ज्यादा घातक है।

कैसे करें बचाव?

जीका वायरस से डरने की नहीं, सावधान रहने की जरूरत है।  मच्छरों को घर में न पनपने दें।  सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरुर करें।  बाहर का और पैकिंग वाला खाना खाने से परहेज करें।  जीका वायरस से प्रभावित इलाके में यात्रा के बाद बुखार हो तो डॉक्टर से मिलें।  डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह लें।

 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में जिन्ना पर राजनीतिक घमासान, अखिलेश यादव अपने बयान पर कायम

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More