देहात की लड़की से शादी करने को राजी हो गए थे सुशांत, देखें वीडियो

0

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनके चाहने वालों के लिए अब भी इस बुरी खबर पर यकीन करना संभव नहीं हो पा रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकारों सहित उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े किस्से और यादें शेयर किए। उनके कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Sushant Singh Rajput

इसी बीच उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी शादी से जुड़ा हुआ है। यह वीडियो उनके गांव का है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पिछले साल का है जब सुशांत सिंह राजपूत अपने गांव गए थे।

यहां  देखें Video-

इस वीडियो में सुशांत सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान एक महिला सुशांत से उनकी शादी के बारे में पूछ रही हैं, ‘शादी में सबको ले जाओगे न…’।

इसपर सुशांत कहते हैं, ‘पहले लड़की ढूंढ लें… आप लोग भी ढूंढिए कोई हो तो…’।

इसके बाद महिला उनसे पूछती हैं कि बिहार की लड़की से शादी कर लोगे? इस पर सुशांत कहते हैं, ‘काहे नहीं।’

https://www.facebook.com/SwagBihari/videos/968034473654161/

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस साल नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे थे।

सुशांत के रिश्तेदार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि वह जल्द शादी करने वाले थे। लड़की का नाम जाहिर नहीं करते हुए उन्होंने कहा था कि परिवार शादी की तैयारी कर रहा था और वे तैयारी के लिए मुंबई जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें:  ‘अंकिता को मिस करते थे सुशांत, रिया संग रिलेशन से थे परेशान’

 यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बनेगी फिल्म! पोस्टर हुआ रिलीज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More