सपा कैंडिडेट को कोई सीरियसली नहीं ले रहा : प्रमोद कृष्णम

लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी के लिए शर्म का विषय बताया।

बता दें कि पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी होते हुए भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ सीट से पत्नी पूनम के लिए प्रचार किया था। इस बात को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम खासे नाराज हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा पर किया वार-

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हमें शत्रुघ्न सिन्हा के प्रचार की जरूरत नहीं। उन्होंने पत्नी धर्म निभाया, पार्टी धर्म भी निभाना चाहिए था।

कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के अलावा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा से होगा।

पूनम सिन्हा पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को कोई सीरियसली नहीं ले रहा। आगे कहा कि जनता का प्यार किसको मिलेगा यह जनता ही तय करेगी।

पूनम सिन्हा को भी लिया आड़े हाथ-

बता दें कि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को लखनऊ चुनावी मैदान में उतारा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक आचार्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दूरगामी राजनीति का चेहरा हैं। पार्टी आचार्य के सहारे सूबे में भाजपा के छद्म हिंदुत्व की पोल खोलने की तैयारी कर रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम काफी मजबूत प्रत्याशी साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: पैदल चलकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से आशीर्वाद लेकर प्रचार अभियान पर निकले रवि किशन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)