EVM में गड़बड़ी को लेकर 'आप सरकार' ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

0

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव(elections) के बाद निकाय चुनाव के तहत बुधवार को पहला चरण पूरा हुआ था। जिसके तहत 5 नगर निगमों समेत 24 जिलों में मतदान किया गया था। इस दौरान कुछ जगहों पर EVM में गड़बड़ी की बात कही गयी थी, जिसके तहत गुरुवार 23 नवम्बर को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने EVM में गड़बड़ी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत आप उत्तर प्रदेश की ओर से आतिशी मर्लेना ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

Also Read: एक ट्वीट ने बदल दी इस MBA छात्रा की तकदीर

उत्तर प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस की आप सरकार ने
यूपी नगर निगम चुनाव के मतदान में कल कानपुर और मेरठ के कई मतदान स्थलों में evm में गड़बड़ियां सामने आई है, जब कल एक वोटर ने देखा की BSP का बटन दबाने के बाद भी वोट भाजपा को जा रहा है। तब उसने वहां मीडिया को और मतदान स्थलों के कर्मचारियों को बुलाया इससे पहले भी भिंड, धौलपुर और उत्तराखंड के कई इलाकों में EVM टेम्परिंग की घटना सामने आ चुकी हैं जुलाई 2017 में भी एक RTI के जरिये कई ऐसी जानकारी सामने आयी थीं।

Also Read: सपा और बसपा के नामांकन में गड़बड़ी मिली, पहचान पत्रों में जन्मतिथियां गलत

 
बैलेट पेपर से हों चुनाव
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने पहले से ही मांग रखी थी। नगर निकाय चुनाव को EVM की बजाय बैलेट पेपर से करवाया जाए, हमारा सवाल यह है कि, जहाँ पर EVM malfunctioning की शिकायत आती है। वहां पर वोट बीजेपी को कैसे चले जाता है? हमारी इलेक्शन कमीशन से मांग है कि, आज तक जितनी भी EVM टेम्परिंग की घटना सामने आई है। उन सबकी नये शिरे से  comprehensive enquiry होनी चाहिए। इलेक्शन कमीशन (EC) एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है, EC यह बात कहते हुए पल्ला नहीं झाड़ सकती कि, यह मामला राज्य चुनाव आयोग का है। उन्हें इसमें जल्द से जल्द जाचं बिठा कर इस मामले के पुरे तह तक जाना चाहिए।

साभार: (uttarpradesh.org)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More