रामलला की शरण में AAP, मनीष सिसोदिया बोले- उनकी कृपा से ही अच्छा काम कर रहे केजरीवाल

0

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों अपना पैर जमाने के इरादा लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अयोध्या में श्रीराम का आर्शीवाद लिया। मंगलवार को आम आदमी पार्टी अयोध्या से मंगलवार को तिरंगा संकल्प यात्रा शुरू करेगी।

इसका शुभारंभ करने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा मंगलवार को गुलाब बाड़ी मैदान से निकलेगी। इसका समापन गांधी पार्क में होगा।

मनीष सिसोदिया ने संजय सिंह के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी के मंदिर भी गए। राम लला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद यहां के संत-महंतों से मुलाकात की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है।

इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सिसोदिया व संजय सिंह अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद 14 सितंबर को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि AAP ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लड़ने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: ‘गांधी संकल्प यात्रा’ के जरिए बीजेपी करेगी सरकार के कामों का बखान

यह भी पढ़ें: यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More