AAP का घोषणापत्र जारी, कहा – मोदी-शाह की जोड़ी को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे

0

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के लिए घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव किसी तरह एक पार्टी या मैनिफेस्टो का चुनाव नहीं है। यह चुनाव भारत के इतिहास का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मोदी-शाह की जोड़ी को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे। किसी भी ‘महागठबंधन’ सरकार का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी एकता को चुनौती दी जा रही है। देश को तभी बचाया जा सकता है, यदि हम धर्म एवं जाति के आधार पर विभाजित नहीं हों।

‘दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे’-

प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ​राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लड़ेंगे। केजरीवाल के मुताबिक यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा तो इन चीजों का लाभ मिलेगा।

1- पुलिस जनता के प्रति accountable होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी

2- यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पायेगा

3- सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे

4- MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी

 

यह भी पढ़ें: कन्हैया की आड़ में केजरीवाल ने पीएम पर निशाना, कहा क्या ये देशद्रोह से नहीं ?

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्वीट पर अरविन्द केजरीवाल को इसलिए नहीं किया टैग…

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More