कार्टून कैरेक्टर के प्यार में दीवाने युवक ने लाखों रूपये खर्च करके ‘डॉल’ से रचाई शादी, जानिए क्या वजह…

0

इन दिनों जापान में लोग शादी से कतराते नजर आ रहे है, ऐसे में जापान की आबादी तेजी से कम होती जा रही है। इसके साथ ही युवाओ की संख्या में गिरावट और बूढो की बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये जापान की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है, ऊपर से अगर लोग शादी भी कर रहे हैं, तो ऐसी-ऐसी चीजों संग ब्याह रचा ले रहे हैं। ऐसे में इन दिनों जापान से एक अजीबो – गरीब मामला सामने आया है, जापान व्यक्ति को एक कार्टून कैरेक्टर से इस कदर प्यार हुआ कि, उसने इंसान की साइज की गुडिया खरीदी और उससे शादी रचा ली है।

जापान का रहने वाला अकिहिको कोंडो नाम का एक शख्स बीते लम्बे समय से एक कार्टून कैरेक्टर से प्यार करता था, लेकिन अब उसने इस कैरेक्टर से शादी कर ली है और इन दिनों वह एक नए तरह के रिलेशनशिप को प्रमोट कर रहा है। इस रिलेशनशिप का नाम है ‘फिक्टोसेक्चुअल’, यानी वो रिश्ता जिसमें किसी इंसान को किसी काल्पनिक कैरेक्टर से प्यार हो जाता है और वह उसके साथ रहने के सपने देखने लगता है। लेकिन अब मन में उठने वाली बात ये है कि, अकिहिको ने आखिर ऐसा किया क्यों? आइए जानते है…..

कार्टून कैरेक्टर से क्यों की शादी ?

जापान के शख्स अकिहिको ने बताया कि, ‘लोग उसे पागल, अजीब और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति कहा करते थे। इस वजह से उसने ‘फिक्टोसेक्चुअल एसोसिएशन’ की शुरुआत की, ताकि इस नए तरह के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को बताया जा सके। वर्तमान में इस ग्रुप के सिर्फ चार सदस्य ही हैं। उनका कहना था कि वह इस कैरेक्टर से प्यार तो करते हैं, मगर वह चाहते थे कि दुनिया को इस नए तरह के प्यार के बारे में भी मालूम होना चाहिए. इसलिए उन्होंने शादी कर ली।’

also read : रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन 

13 लाख रुपये खर्च करके की शादी

अकिहिको की उम्र 40 साल है और वह जापान की सरकार में काम करते हैं। उन्होंने 2018 में कार्टून कैरेक्टर की गुड़िया के साथ शादी रचा ली है। इस शादी के लिए अकिहिको ने 13 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए है। शादी समारोह में कुल मिलाकर 40 मेहमानों ने शामिल हुए थे, मगर उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह इस तरह की शादी का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। कोंडो को अब फिक्टोसेक्चुअल रिलेशनशिप का जनक माना जाता है।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More