नानी के गर्भ से जन्मी ‘नातिन’

0

गुजरात की महिला ने गर्भाशय प्रत्यारोपण (implants) के जरिये बच्चे को जन्म देकर पूरे एशिया में रिकॉर्ड कायम किया है। देश में पहली बार गर्भाशय प्रत्यारोपण करके डॉक्टरों ने भी इतिहास रचा है।

गर्भ ट्रांसप्लांट के जरिए बच्चे को जन्म देने का एशिया भर में यह पहला मामला है। महिला की 52 वर्षीय मां ने उसे अपना गर्भाशय दान दिया था, जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

महिला ने सेजेरियन प्रसूती द्वारा बच्ची को जन्म दिया

पुणे के गैलेक्सी केअर अस्पताल के डॉक्टर शैलेश पुणतांबेकर और उनकी टीम के अथक प्रयासों से यह चिकित्सीय चमत्कार हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार बुधवार को 12:12 बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के दौरान बीपी बढ़ने के कारण महिला ने सेजेरियन प्रसूती द्वारा बच्ची को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि दुनिया में अब तक गर्भाशय प्रत्यारोपण करके 11 बच्चों को जन्म दिया गया है, पुणे में जन्मा यह 12वां बच्चा है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। लेकिन अभी तक उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। बच्ची का वजन 1450 ग्राम है। मां द्वारा दिया गया गर्भाशय अच्छे से काम कर रहा है। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More