क्या कह गये मंत्री जी, अगर खूब बेचनी है शराब तो…

0

वैसे तो नेता मंत्रियों के विवादित बयान का ये पहला मामला नहीं है। एक मंत्री के विवादित बयान का ताजा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के मंत्री एक विवादित बयान देकर फंस गये है। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है कि शराब के ब्रैंड महिलाओं के नाम पर रख दीजिये बहुत बिकेगी।
also read : गुदड़ी के इस लाल ने किया देश का नाम रौशन
कारखाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया
इसे सुनकर निश्चित तौर पर किसी को भी हैरानी होगी। उन्होंने कहा है कि शराब के ब्रैंड को महिलाओं का नाम दो तो तुम्हारी शराब खूब बिकेगी। इस बयान के बाद वह चारों ओर से आलोचनाओं के निशाने पर हैं। उन्होंने यह विवादित सलाह एक चीनी के कारखाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया।
also read : अमिताभ, जयंत सिन्हा सहित कई नाम ‘पैराडाइज पेपर्स’ में शामिल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
इस बयान के बाद पूरे राज्य में महिला संगठनों और शराबबंदी करने वाले संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। इस मामले में मंत्री के ख़िलाफ़ चंद्रपुर में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। महाजन के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
also read : जानिये क्यों भड़के अमिताभ, नहीं चाहते प्रशंसा
विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं
वीडियो में महाजन मराठी में कहते दिख रहे हैं कि अगर आप शराब या किसी और चीज की मांग बढ़ाना चाहते हैं तो उसका नाम महिलाओं के नाम पर रखिए और फिर देखिए कि कैसे इनकी मांग बढ़ जाती है। महाजन उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले जामनेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More