महाराष्ट्र और हरियाणा में आचार संहिता लागू, इन तारीखों को होगा चुनाव

0

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान चुनाव आयोग ने किया। साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बताया सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 2 और 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।

उन्होंने कहा​ कि हरियाणा में 1.28 करोड़ और महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ वोटर्स है। आगे कहा कि हरियाणा के सभी वोटर्स के पास मतदाता पहचान पत्र है।

हुआ तारीखों का ऐलान-

CEC सुनील अरोड़ा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र, हरियाणा में 21 अक्‍टूबर को वोटिंग होगी जबकि 24 को रिजल्‍ट अनाउंस होंगे।

28 लाख रुपये तक हर उम्मीदवार के चुनावी खर्च की सीमा तय की गई है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि EVM और VVPAT डबल लॉक में रखे जाएंगे। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें-

नोटिफिकेशन की तारीख: 27 सितंबर

नामांकन की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर

नामांकन की जांच: 5 अक्टूबर

नामांकन की वापसी: 7 अक्टूबर

डेट्स ऑफ़ पोल: 21 अक्टूबर

वोटों की गिनती: 24 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: BSP विधायक तोड़ने पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए पार्टी से नाराज, ये है वजह…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More