सोनिया गांधी ने रेलवे के निजीकरण पर उठाए सवाल, कहा- हजारों लोग हो जाएंगे बेरोजगार

0

यूपीए चैयरपर्सन और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने रेलवे निजीकरण का मुद्दा उठाया। सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली में देश का पुराना रेल कारखाना है। कारखाने को निजीकरण क्यों किया जा रहा है?

इस दौरान सोनिया गांधी ने सवाल किया कि रेल बजट की परंपरा को सरकार क्यों समाप्त की? रेलवे का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

संसद में सोनिया गांधी ने कहा, ‘रेलवे की 6 इकाइयों का कंपनीकरण किया जाने वाला है। इस योजना के प्रथम चरण में रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री होगी।’ आगे उन्होंने कहा कि कंपनीकरण के जो असली मायने नहीं जानते हैं मैं उनको बता दूं कि कंपनीकरण दरअसल निजीकरण की शुरुआत है। यह देश की मूल्यवान संपत्ति कौड़ियों के दाम चंद निजी हाथों में देने की प्रक्रिया है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो जाते हैं।

भाषण के दौरान सोनिया गांधी ने कहा, ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था। आज यह देखकर दुख और अफसोस होता है कि इस तरह से ज्यादातर मंदिर खतरे में है। मुनाफे के बावजूद उनके कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। HAL, BSNL, MTNL के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है।’

यह भी पढ़ें: राहुल अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे : कांग्रेस

यह भी पढ़ें: चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More