चौथे चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता, 961 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान चल रहा है। 9 राज्यों के 72 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं। 12.79 करोड़ से अधिक मतदाता 961 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। मतदान के सुचारू रूप से संचालन के लिए 1.40 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गये हैं।
71 सीटों में बिहार के 5, मध्यप्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 17, ओडिशा में 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 7 और झारखंड के 2 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा की 41 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भी मतदान जारी-
उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर पर मतदान हो रहा है।
इस चरण में 18 महिलाओं सहित 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। दो करोड़ 41 लाख मतदाताओं के लिए 27 हजार 512 बूथ बनाये गये हैं। साथ ही यहां तीन लाख 56 हजार पांच नये मतदाता है।
मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं तथा पूरे क्षेत्र को 293 जोन और 2,298 सैक्टर में बांटा गया है तथा एक लाख 73 हजार सिविल पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के अलावा 230 कंपनियां केन्द्रीय सशस्त्र बल और 58 कंपनियां पीएसी की तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को चुनावी रण में उतारने में कांग्रेस अव्वल, विपक्षियों का ये है हाल…
यह भी पढ़ें: बदलेगा सुल्तानपुर का नाम, राज्यपाल राम नाईक ने सीएम योगी को लिखा पत्र
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)