आत्मा को बुलाने के लिए बेटा कर रहा था ये हरकत, गिरफ्तार
पिता की आत्मा को बुलाने के लिए बेटे सहित चार लोगों ने न्यूड (Nude) डांस किया। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली और हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। अंधविश्वास के नाम पर शर्मसार करने वाला यह मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है।
शराब का सेवन और मांस के साथ न्यूड होकर नाचने लगे
जानकारी के अनुसार, ऊना के दौलतपुर इलाके के एक गांव में हाल ही में एक शख्स की मौत हुई थी। मौत के 16 दिन बाद सोमवार को रस्म क्रियाएं हुई। इसके बाद रात को मृतक के बेटे सहित कुछ लोगों ने माता की चौकी सजाई। शराब का सेवन और मांस के साथ न्यूड होकर नाचने लगे।
पड़ोसियों ने की शिकायत
इस दौरान पिता की आत्मा को दोबारा बुलाने के लिए प्रार्थना करने लगे। जब घर से शोर और हुड़दंग की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग न्यूड अवस्था में डांस कर रहे हैं।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आपत्तिजनक हालात में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में से एक स्थानीय है। जबकि एक कांगड़ा के जसूर, एक इंदौरा और प्रवासी के हैं।
डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि शांति भंग करने के आरोप में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में अंधविश्वास की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। साभार
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)