Horoscope 16 August 2024: आज सूर्य गोचर का मिथुन, कन्या और तुला को मिलेगा लाभ

0

Horoscope 16 August 2024: शुक्रवार, 16 अगस्त को, चंद्रमा बृहस्पति ग्रह की राशि धनु में प्रवेश करेगा, जबकि सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेगा, जहां शुक्र और बुध के साथ युति से कई शुभ योग बनेंगे, जैसे त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वालों के भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे कन्या राशि वाले परिवार की सभी आवश्यकताएँ पूरी होंगी। वहीं, धनु राशि वालों को निवेश करते समय सावधान रहना चाहिए। शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मेष से मीन तक सभी बारह राशियों के लिए कैसी होगी?

मेष राशि

आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मेहनत के दम पर अपना काम पूरा कर लेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे। अटकी हुई पेमेंट आपको प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि

आप किसी विचार विशेष में उलझे रहेंगे। आपको अभी अधिक लाभ की अपेक्षा नहीं करनी चाहिये। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय ही रहने दें। जल्दबाज़ी में व्यापारिक सौदे न करें। लोग आपके द्वारा कही गयी बात का बुरा मान सकते हैं।

मिथुन राशि

आज दिन परिवार वालों के साथ बितायेंगे। किसी नयी सम्पत्ति का लेन-देन कर सकते हैं। व्यापार के प्रति नयी योजना बनायेंगे। मित्रों से सलाह अवश्य लें। पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि

व्यापार में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। इन्टरनेट के माध्यम में कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। जो आपसे सहमत हैं उनसे बहस न करें। लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी अवश्य बरतें।

सिंह राशि

वित्तीय मामलों में आपको लाभ मिलेगा। प्रियजनों के साथ आप किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनन्द उठायेंगे। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा।

कन्या राशि

आपका मन अध्यात्म की तरफ हो सकता है। बुद्धिमानी वाले निर्णयों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

तुला राशि

व्यवसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। अपने बजट से ज्यादा धन खर्च न करें। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन में अजीबोगरीब विचार आ सकते हैं। ई-मेल के द्वारा आपको जॉब के नये ऑफर आने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने से आपकी कार्यक्षमता खराब हो सकती है। लोगों के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। मन में संशय की स्थिति रहेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या उभर सकती है।

धनु राशि

अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बड़ी बिजनेस डील कर सकते हैं। अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें। करियर और पेशे में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे।

मकर राशि

आप स्वयं के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। मन में नये रचनात्मक विचार आयेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें। कम समय में बहुत से काम निपटा लेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।

कुंभ राशि

जॉब में आपको जवाबदारी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मामले में आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तिगत उलझनें आपके जीवन में बढ़ सकती है। संगीत और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बदलते मौसम के कारण आपकी स्थिति खराब हो सकती है।

मीन राशि

अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लें। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ेंगे। दूसरों के कार्यों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहना होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More