यहां सबसे मोटे शख्‍स को माना जाता है ‘हीरो’, सबसे खूबसूरत लड़की से होती है शादी…

पूर्वी अफ्रीका के एक देश इथियोपिया में बोदी जनजाति में यह प्रथा है।

0

आज हम बात करने जा रहे है एक ऐसी जगह कि जहां मोटा होने हास्यास्पद नहीं होता बल्कि ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है। यहां तक कि उसे जीवनभर की प्रसिद्धि सम्मान और मनपसंद लड़की से शादी करने की आजादी भी मिल जाती है।

पूर्वी अफ्रीका के एक देश इथियोपिया में बोदी जनजाति में यह प्रथा है। बोदी जनजाति की अपनी अलग भाषा, संस्कृति और परंपरा है। ये जनजाति पूरी तरह से पशुपालन और मवेशियों पर आधारित होती है।

इस समुदाय के लोग अपनी कमर के चारों ओर कपास की पट्टी पहनते हैं या नग्न ही घूमते हैं। बोदी मिलनसार लोग होते हैं और नए लोगों के लिए सम्मान रखते हैं। इस जनजाति के पुरुष आमतौर पर मोटे होते हैं।

बोदी समुदाय के पुरुष ज्यादातर शहद का सेवन करते हैं जिससे उनका वजन काफी बढ़ जाता है। बोदी समुदाय के लोग हर साल जून या जुलाई में ‘काएल’ समारोह मनाते हैं, जिसे नए साल की शुरुआत भी माना जाता है।

सभी को होता है इस समारोह का इंतजार-

africa

इस समारोह की तारीख कोमोरो तय करता है। इस दौरान जो शख्स सबसे मोटा होता है, उसके साथ जिंदगी भर अभिनेता जैसा सलूक किया जाता है।

समारोह में प्रतिभाग करने के लिए 6 महीने पहले ही हर घर से एक कुंवारे मर्द को भेजा जाता है, जिसे कई महीनों तक रक्त और दूध पिलाया जाता है जिससे की उनका वजन बढ़ जाए।

इस दौरान महिलाओं से शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए जाते हैं। ऐसे में परिवार की महिलाएं हर सुबह इनके लिए बांस के बर्तन में गाय का खून और दूध लेकर आती हैं जिन्हें मिलाकर पिया जाता है।

इस दौरान अपने शरीर को ढकने के लिए ये लोग मिट्टी और राख का इस्तेमाल करते हैं। और नए साल का ऐलान होने के बाद सभी प्रतिभागी सबसे मोटा शख्स की पहचान के लिए कोमोरो और समुदाय के बुजुर्गों के सामने से गुजरते हैं। उसके बाद कोमोरो ‘फैट मैन ऑफ द ईयर’ का चुनाव करता है।

गाय इस जनजाति के बीच काफी पवित्र समझी जाती हैं। इसलिए उसका खून निकालने के लिए उसे मारा नहीं जाता बल्कि नसों में छेद करके खून निकाला जाता। इसके बाद मिट्टी की मदद से गाय के घांवों को भर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब : नाम से शर्मिंदा है इस गांव के लोग, सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

यह भी पढ़ें: रहस्य : ये है ‘नरक का दरवाजा’ ! यहां से कोई नहीं आता वापस

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More