महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

0

लखनऊ: पुलिस ने कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद को एक महिला को आत्मदाह करने के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि महिला ने विधानसभा के सामने मंगलवार को खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

आलोक प्रसाद पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के पुत्र हैं।

उन्हें महाराजगंज जिले की एक महिला को आग के हवाले करने के लिए उकसाने के मामले में हिरासत में लिया गया।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि महिला ने जहां खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी आलोक का लॉकेशन उसी जगह के पास था।

कांग्रेसमहिला (35) ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक मुस्लिम युवक से शादी की है।

उसका दूसरा पति सउदी अरब में रहता है और महिला के ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इसी साल जुलाई में कांग्रेस के एक अन्य नेता अनूप पटेल को अमेठी की दो महिलाओं को विधानसभा के सामने खुद को आग लगाने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जलने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने तब पत्रकारों से कहा था कि, “एआईएमआईएम नेता सहित गिरफ्तार किए गए लोगों पर साजिशन आत्मदाह के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने कहा कि महिलाएं 4 जुलाई को उप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अनूप पटेल से मिलीं, जिन्होंने उन्हें यही सलाह दी थी और पत्रकारों को इसे कवर करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई शरद यादव की बेटी सुभाषिणी

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा अपने बयान से पलटी…

यह भी पढ़ें: बिहार के चुनावी मैदान में उतरी भोजपुरी की ये बोल्ड एक्ट्रेस, इस पार्टी के लिए मांगेंगी वोट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More