BJP विधायक पर महिला के गंभीर आरोप- ‘कई बार किया दुष्कर्म, मेरी बेटी का DNA टेस्ट कराएं’
सत्ताधारी BJP के विधायक पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विधायक ने एक नहीं कई बार रेप किया। वहीं महिला के इस सनसनीखेज बयान ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है।
बीजेपी विधायक पर लगा रेप का आरोप
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ये आरोप महेश सिंह नेगी पर लगे हैं। वह अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट से विधायक हैं। नेगी ने फिलहाल इन सभी आरोपों को नकारा है।
अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर किया दुष्कर्म
दरअसल, महिला ने द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि विधायक ने वर्ष 2016 से उसके साथ नैनीताल, दिल्ली, मसूरी तथा देहरादून आदि अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला ने दावा किया कि विधायक से उसकी एक बच्ची भी है और उसका डीएनए टेस्ट कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है। महिला का आरोप है कि वह अपनी मां की बीमारी के इलाज के सिलसिले में विधायक से मिली थी।
विधायक की पत्नी रीता ने लगाया महिला पर आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले, विधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। रीता ने आरोप लगाया है कि महिला उनके पति को बदनाम कर रही है। विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रूपये मांग रहा है।
जांच के आदेश
वहीं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महिला व उसकी बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा है कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। प्रीतम ने कहा बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए, जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।’
यह भी पढ़ें: मंडुवाडीह से बनारस तक का सफर, तीन साल में एयरपोर्ट की तरह दिखने लगा ये स्टेशन
यह भी पढ़ें: वाराणसी डीएम ने जारी की नई गाइडलाइन, छूट के लिये 31 अगस्त तक करना होगा इंतजार
यह भी पढ़ें: वाराणसी : बड़ागांव पुलिस पर बुजुर्ग से मारपीट का आरोप | Banaras Bulletin