रिटायरमेंट के लिए धोनी ने चुना ‘पल दो पल का शायर’ गाना, बेहद खास है इसकी वजह ?

0

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। चाहे खेल का मैदान हो या उनकी निजी जिंदगी, वह हमेशा ही हर चीज बाकियों से हटकर करते हैं।

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार शाम अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर हर क्रिकेट प्रेम को हैरान कर दिया।

धोनी ने वहीं रिटायरमेंट का ऐलान एक अलग ही अंदाज में किया। धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने करियर के की अहम पल दिखाए।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में पल दो पल का शायर हूं, गाना बज रहा था। इस गाने का और धोनी का अलग कनेक्शन है।

धोनी के दिल के करीब है यह गाना-

महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के ऐलान के लिए इस गाने को क्यों चुना इसकी वजह खुद धोनी कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं।

मुकेश कुमार का यह गाना धोनी के दिल के काफी करीब है। किसी इवेंट में, किसी शो में या खास मौके पर जब भी धोनी को गाने को कहा गया, उन्होंने हमेशा यही गाना चुना।

dhoni

धोनी जब पहली बार बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल फौज में गए थे, तब उन्होंने इसका कारण बताया था। सेना के जवानों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं आज हूं कल नहीं रहूंगा, मुझसे पहले कई लोग आए और मेरे बाद भी कई लोग आएंगे। मैंने जितना खेला उससे अच्छा खेलने वाले आएंगे और आप लोगों से ज्यादा अच्छा देखने वाले आएंगे। यही मेरी सोच है।’

यह भी पढ़ें: धोनी रिटायर : दुनिया के इकलौते कप्तान, जिनकी कप्तानी में टीम ने जीती तीनों ICC ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: जब दादा ने धोनी को दे दी अपनी जगह !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More