अफरीदी को हुआ कोरोना, कहा- मेरे शरीर में काफी दर्द…

0

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को बताया है कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखते हुए इस बात की जानकारी दी। अफरीदी ने कहा कि गुरुवार से ही वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया, उनकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआ करने को कहा है।

अफरीदी ने ट्वीट किया, “मैं गुरुवार से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्यवश मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया। जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं की जरूरत। इंशाअल्लाह।” अफरीदी खुद इस महमारी के दौर में चैरिटी के कामों में व्यस्त थे।

बता दे कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला है। इस मुल्क में करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी।

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी के बिगड़े बोल, जब तक मोदी सत्ता में हैं, नहीं सुधर सकते भारत-पा​क संबंध

यह भी पढ़ें: क्या है अफरीदी की सही उम्र, हुआ खुलासा!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More