खुशखबरी: UP Police में दरोगा भर्ती के बढ़ाए गए पद, अब 9534 पदों पर भर्ती

DSP

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस का बेड़ा और मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब-इंस्टेक्टर (दरोगा) की भर्तियों की संख्या बढ़ाकर 9534 कर दी गई है। दिसंबर से जनवरी के बीच दरोगा के इन पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है।

बढ़ाई गई दरोगा भर्ती के पदों की संख्या

पहले 6130 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसमें सिविल पुलिस के सब इंस्पेक्टर के 5623 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 पद व अग्निशमन सेवा में 23 पद थे, जिसे बढ़ाकर 9534 कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 6130 पदों पर नहीं, बल्कि 9534 पदों पर दरोगा (SI) की भर्ती की जाएगी।

जल्द शुरू होगीं भर्ती की औपचारिकताएं

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा के अनुसार, लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए औपचारिकताएं जल्द शुरू की जाएगीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से इसमें समय लग गया। स्थितियों को देखते हुए परीक्षा का समय (तिथि) तय किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस में एएसआई (मिनिस्टीरियल) के 1300 पदों पर भर्ती होनी है।

uppolice

कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2020 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रान्नति बोर्ड कभी भी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

policemen

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के तारीखों का ऐलान

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने वाली एजेंसी का ऐलान हो जाएगा, जिसके बाद यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती

यह भी पढ़ें: कोविड-19: वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचा भारत, Covaxin का आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज

यह भी पढ़ें: मरने से पहले लड़की ने पीएम मोदी को लिखा 18 पन्नों का खत, इन बातों का किया जिक्र…

यह भी पढ़ें: यूपी: इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आई ये वजह…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)