लखनऊ में 90 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान ….

0

राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, लखनऊ के त्रिवेणी नगर इलाके में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शैल कुमारी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक, बुर्जुग महिला की जिस समय हत्या हुई महिला घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि, इस घटना को दो या दो से अधिक लोगो ने मिलकर अंजाम दिया है। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

चार लड़को के बाद अकेली रहती थी बुर्जुग महिला

हत्या के मामले की पड़ताल कर रही पुलिस की मानें तो, हत्या की वजह लूटपाट नहीं है। क्योंकि, घर में किसी भी तरह की लूटपाट जैसा सुराग नहीं मिला है, इसके अलावा पुलिस का अंदेशा किसी संपत्ति विवाद की तरह जा रहा है। हालांकि, अभी हत्या की वजह सामने नहीं आयी है। हैरानी की बात यह भी है कि, बुजुर्ग महिला के चार बेटे है जिसके बाद भी महिला अपने घर में अकेली रहा करती थी। जानकारी के अनुसार, महिला का एक बेटा रमेश फैमिली के साथ लंदन में रहता है। दूसरा बेटा मुकेश चंद्र शर्मा जो फॉरेंसिक विभाग से रिटायर्ड है डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहा है, अपनी फैमिली के साथ लखनऊ के ही जानकीपुरम इलाके में रहता है। जबकि, बाकी दोनों बेटे आलोक और महेश भी अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

परिजनों की मानें तो, देर रात महिला फोन पर बात हुई थी, लेकिन शाम को उनका फोन रिसीव होना बंद हो गया। जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ तो, बेटों ने पड़ोसियों को कॉल किया और जब पड़ोसी घर में बुर्जुग महिला को देखने के लिए पहुंचे तो, उन्होने महिला को घऱ के अंदर खून से लथपथ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ALSO READ : Horoscope 16 October 2023 : कुंभ समेत इन राशियों पर बरसेंगी भगवान शिव की कृपा, पढे आज का राशिफल 

हत्या को लेकर उठे सवाल

यह घटना मामले की पड़ताल कर रही पुलिस के लिए की सवाल छोड़कर गयी है, जो कि कहीं न कहीं पुलिस की चुनौती साबित हो रहे है। जिसमें 90 साल की महिला का आखिर कौन दुश्मन हो सकता है, क्योंकि बेरहमी से हत्या ?, क्या लूटपाट के इरादे से की गयी हत्या ? क्या कातिल शायद जानता था की महिला घर में अकेली रहती है और उसने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी? हालांकि, इस सभी सवालों के जवाब मिलना ऐसे मुश्किल है, इसके लिए हत्यारों की गिरफ्तारी जरूरी है तभी इन सब सवालों के जवाब मिल पाएंगे , पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More