रूस में कोरोना के 24 घंटे में 6,109 नए मामले, कुल संख्या 7.7 लाख के पार

उत्‍तर प्रदेश

रूस ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,109 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,71,546 हो गई है। केन्द्र ने रविवार को एक बयान जारी कर ये आंकड़े बताए हैं।

देश में मरने वालों की संख्या

मीडिया ने बताया कि इस बीच देश में 95 लोगां की मौत भी हुई है, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 12,342 हो गई है।

देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 591 नए मामले आए, जिससे यहां संक्रमणों की कुल संख्या 2,33,545 हो गई है।

अब तक 5,50,344 लोग हुए ठीक

बयान के अनुसार, अब तक 5,50,344 लोग ठीक हुए हैं। जिसमें से 3,481 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए।

शनिवार को 2,73,737 लोग चिकित्सा निगरानी में थे। रूस के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण विभाग ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि देश में अब तक 24.9 मिलियन यानि कि 2.4 करोड़ से अधिक परीक्षण किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्या भारत में वायरस संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्टेज पर पहुंच चुका है?

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस मामलों में रूस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना ने बनाया रिकॉर्ड, कुल मामले 11 लाख के पार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)