गौहत्या पर कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हुए निलंबित

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक गाय का सिर काटे जाने की घटना के बाद बवाल मच गया, जिसके बाद पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया।

ये कार्यकर्ता बाजार में गाय की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

Also read : झारखंड में नक्सलियों का हमला, रेल पटरियों को उड़ाया

कन्नूर पुलिस ने रविवार रात को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गाय हत्या की निंदा की।

पार्टी नेता ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा कांग्रेस नेता रेगिल मकुट्टी और तीन अन्य को तत्काल भाव से निलंबित कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)