UP: अलीगढ़ में बस पलटने से तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री हुए घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी प्राइवेट बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के पीआरओ ने बताया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। घायलों को जेवर के कैलाश हस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के टप्पल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले ताज नगरी में सख्त किए जाएंगे कोविड-19 नियम

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना के 73 हजार नए मामले, 70 लाख के करीब पहुंचे कुल आंकड़े

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस अपडेट: दुनिया के 3.68 करोड़ लोग संक्रमित, मौतों को आंकड़ा 10 लाख के पार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More