अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 28 घायल

0

अमेरिका के अर्कासस के लिटिल रॉक शहर में शनिवार तड़के एक नाइट क्लब में हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है। यह घटना लिटिल रॉक के पावर अल्ट्रा लाउंज में हुई। पीड़ितों की उम्र 16 से 20 तक के बीच है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि यह आतंकवाद से जुड़ी हुई घटना नहीं है, यह झगड़े-फसाद का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिटिल रॉक पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘हमें विश्वास नहीं है कि यह कोई आतंकी घटना है या इसे किसी पेशेवर शूटर ने अंजाम दिया है। पता चला है कि कंसर्ट में विवाद के कारण यह घटना हुई।’

पुलिस ने बाद में ट्वीट कर जानकारी दी कि गोलीबारी में घायल सभी 17 लोग जीवित हैं। एक घायल की हालत नाजुक थी, जो अब स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने संदिग्धों के नाम या उनके बारे में सूचना सार्वजनिक नहीं की है। नाइटक्लब की वेबसाइट के अनुसार, फिनसे 2 टाइम्स को कार्यक्रम प्रस्तुत करना था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More