16 साल की किशोरी की बोली लगाने को जुटी भीड़, 80 हजार तक लगाई कीमत

0

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक लड़की की बोली लगाई जा रही थी। 20 साल से 80 साल की उम्र तक के लोग जुटे थे।

50 हजार रुपये से 16 साल की लड़की की बोली शुरू हुई। बोली लगाने वालों का नंबर आता तो वह किशोरी को छूते। रोने से किशोरी की आंखें लाल हो चुकीं थीं लेकिन किसी की आंखों में न तो शर्म थी और न ही मानवता।

इस बीच एक सूचना पर पुलिस पहुंची। भगदड़ मची और कई खरीददार भाग गए। 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला सेल की सुरक्षा में किशोरी अपने परिवारवालों का इंतजार कर रही है।

सौतेली मां ने बेचा-

अहमदगढ़ थाना इंजार्च धनेंद्र यादव ने बताया कि रांची की 16 साल की लड़की की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था। उसकी सौतेली मां ने रांची के गांव पिसका नगरी नारो बस्ती की रहने वाली कलावती को 50 हजार रुपये में बेच दिया।

कलावती किशोरी को लेकर नौरंगाबाद गांव में पहुंची। पूरे गांव में किशोरी के बिकने की खबर फैलाई गई। बोली लगाई जा रही थी कि तभी पुलिस मौके पर पहुंची। कलावती, खुर्जा निवासी राजेश देवी, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गांव गंगाहारी निवासी जितेंद्र, इंद्र सिंह, अहमदगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

पहले भी बेची कई लड़कियां-

पुलिस जांस में पता चला है कि रांची की रहने वाली कलावती कई लड़कियों को बेच चुकी है। झारखंड के अलग-अलग इलाकों से 30-50 हजार रुपये में लड़कियों खरीदती है और यहां एक लाख रुपये तक में बेचती है।

यह भी पढ़ें: 8 की उम्र में बुजुर्ग को बेची गई, 16 साल की उम्र तक बनी 4 बच्चों की मां

यह भी पढ़ें: ‘ढाई किलो का हाथ’ बीजेपी के साथ, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More